Uncategorized

सायबर टीम व कोतवाली पुलिस ने किया दो सटोरियों को गिरफ्तार, 6760 रूपये नगद, सट्टा पट्टी,2 मोबाईल जप्त

की गई धारा 6(क)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही

मुखबीर से सूचना मिली की लाल बगीचा धमतरी में दो व्यक्तियों द्वारा सट्टा खेलाया जा रहा है कि तस्दीक व वैधानिक कार्यवाही हेतु सायबर प्रभारी एवं कोतवाली स्टॉफ के साथ रवाना हुए थे मुखबिर के बताये अनुसार वहां जाकर अलग-अलग दो संदेहियों रामस्वरूप पटेल,पिता स्वर्गीय हरीराम पटेल, 56 वर्ष पता लाल बगीचा धमतरी एवं धनु निषाद पिता मेंदू राम निषाद 40 वर्ष पता लाल बगीचा धमतरी को पकड़कर गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी के उपरांत आरोपियों के कब्जे से रामस्वरूप पटेल से 2220नगदी एवं धनु निषाद 4540रूपये, एवं दो नग सट्टा पट्टी,दो नग इस्तेमाली मोबाइल एक की पैड एवं एक नग स्मार्ट फोन जुमला कीमती 4000 एवं दो नग डाट पेन,जुमला कीमती 10760 रूपये जब्त किये जप्त थाना कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 06 (क)छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,
प्रआर.लोकेश नेताम,हरीश साहू,दीनू मारकंडे,आर.योगेश नाग,दीपक साहू,मनोज साहू किशन सोनकर एवं कोतवाली स्टॉफ का योगदान रहा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!