Uncategorized

धमतरी की अक्षत सिन्हा मेरिट लिस्ट में विधायक और महापौर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में मॉडल इंग्लिश स्कूल धमतरी कक्षा दसवीं के छात्र अक्षत सिन्हा ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अक्षत सिन्हा के मेरिट सूची में आने से जिले में खुशी की लहर व्याप्त है। दोनों छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इसी कड़ी में धमतरी विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन टॉपर को बधाई देने उनके निवास पहुचे। जहां जिले को गौरवान्वित करने वाले अक्षत सिन्हा को सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही विधायक और महापौर ने प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे भी कामयाबी के शिखर पर पहुंचें। अपनी सफलता से उत्साहित अक्षत सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं समेत पूरे विद्यालय परिवार को दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!