Uncategorized

जिले में भाजपा को मिली रिकार्ड बढ़त, जनता का विश्वास व कार्यकर्ताओं की मेहनत का है फल

प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर छत्तीसगढ़ भाजपा ने केन्द्र में मोदी सरकार को किया है मजबूती प्रदान

जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा व वरिष्ठ भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू ने कहा, तीसरे कार्यकाल में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता के भरोसे पर उतरेंगे खरा
धमतरी । जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा व वरिष्ठ भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिले व प्रदेश में भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले के कुरुद व धमतरी विधानसभा में भाजपा ने रिकार्ड मतों से बढ़त बनाई है। इसी का परिणाम है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी ने रिकार्ड मतो से जीत दर्ज कर इस ससंदीय क्षेत्र से पहली महिला सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं कांकेर लोकसभा अन्तर्गत सिहावा विधानसभा में भी भाजपा प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त मिली। जिले में तीनों विधानसभा में भाजपा ने बढ़त बनाई। यह जनता का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मदी की सरकार पर विश्वास का प्रतीक है। साथ ही इस बढ़त व जीत जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।
उक्त नेताओं ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 लोकसभा सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज कर एक बार फिर अभूतपूर्वक प्रदर्शन करते हुए केन्द्र में मोदी सरकार बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। तीसरी बार नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। तीसरे कार्यकाल में भी मोदी जी देशवासियों के उम्मीद व भरोसे पर खरा उतरेंगे।
जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी राजेश गोलछा व वरिष्ठ भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू ने कहा कि मोदी सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से देशवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटा कर मजबूत फैसला लिया गया। राम मंदिर व कांशी विश्वनाथ कॉरीडोर निर्माण कराया जा रहा है। नई ट्रेने चलाई जा रही है। रोजगार नये-नये अवसर प्रदान किये जा रहे है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। केन्द्र सरकार लगातार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया, जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं से देशवासियों को लाभ मोदी सरकार द्वारा पहुंचाया जा रहा है। मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षो के कार्यालय में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। सनातन काल से भारत गुरुओं का देश रहा है। अब पुन: भारत विश्व गुरु बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। पहले भारत की विदेश नीति कमजोर हुआ करती थी। लेकिन आज मोदी सरकार के विदेश नीति से विदेशो में भी भारतीय की मान सम्मान बढ़ा है। इन्ही उपलब्धियों के चलते देश की जनता ने पुन: मोदी सरकार को अपना समर्थन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!