Uncategorized

वर्तमान समय की सारी वैश्विक समस्याओं का एकमात्र हल है केंद्र में पुनः मोदी सरकार-:पं राजेश

केंद्र सरकार की समर्पित भाव से की गई जनसेवा को ग्रामों में पहुंचाने निकले पं.राजेश एवं राजेंद्र शर्मा

*प्रदेश सरकार की खोखली नीतियों को तथा झूठे सब्जबाग को समझ चुकी है आम जनता- राजेंद्र शर्मा

*मातृशक्ति का आत्मसम्मान भाजपा के हाथों में ही है सुरक्षित -:प्रियंका सिन्हा

*धमतरी: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तारतम्य में जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं महामंत्री कविंद्र जैन के सतत निगरानी तथा मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर की पहल पर प्रमुख भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजीव सिन्हा ग्राम हरफतराई,शंकरदाह,डोडकी, पहुंचकर ग्रामीणों के बीच केंद्र सरकार की जनहितकारी योजना किसानों को दिए जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री सम्मान निधि, समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं सहित अनेक कार्यों को आम जनता के समक्ष पंडित राजेश शर्मा द्वारा रखते हुए 2024 में फिर से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में समर्पित करने की अपील की। वहीं दूसरी ओर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दो हजार अट्ठारह में किसानों का कर्ज माफी दिए जाने की झूठे सब्जबाग दिखाना सहित गांव के विकास कार्य जो 15 साल से चले आ रहे थे उसे अवरुद्ध किए जाने की जानकारी देते हुए 2 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा के हाथों में राज्य की बागडोर देकर विकास को नई ऊंचाई प्रदान करने की बात कही है तो दूसरी ओर श्रीमती प्रियंका राजीव सिन्हा ने कहा है कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात पूरी प्रमाणिकता के साथ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है जिसके कार्यकाल में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेक कार्य प्रदान किए तो दूसरी ओर उनके आत्मसम्मान के लिए हर कदम उठाने में राज्य सरकार अग्रणी रही है। उक्त जनसंपर्क अभियान प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में राजीव सिन्हा, शिवदत्त उपाध्याय ,नरेंद्र साहू, अशोक साहू, संतोष ध्रुव, उत्तम सिन्हा ,राजेश कुंजाम ,रामकृष्ण ध्रुव, सीताबाई ध्रुव, दिलेश्वरी साहू, दीपा निषाद ,प्रकाश पाटिल, धर्मेंद्र बंजारे, जामबाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!