छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल को चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास कवर्धा के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के चातुर्मास्य व्रत उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि चातुर्मास्य व्रत उत्सव का आयोजन परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (गोटेगांव) मध्यप्रदेश में 3 जुलाई से 29 सितंबर के मध्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चातुर्मास्य व्रत उत्सव में आमंत्रण हेतु प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, ज्योतिर्मठ के सीईओ श्री चंद्र प्रकाश उपाध्याय, श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के ट्रस्टी श्री अमुक्त देशलहरा, श्री बंटी तिवारी, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री आनंद उपाध्याय, श्री मेघानंद शास्त्री, श्री हरे कृष्ण शुक्ला, श्री अशोक साहू, श्री अमित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!