Uncategorized

भाजपा मगरलोड मंडल कार्यसमिति की 25 को होगी बैठक

बैठक प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा पिंकी शिवराज शाह,जिला मंत्री व मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर मगरलोड मंडल के विस्तृत कार्यसमिति बैठक 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय मगरलोड में रखी गई है।इस बैठक में बैठक प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह,जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं मगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में मंडल में निवासरत प्रदेश जिला मंडल के सभी पदाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य,शक्ति केंद्र प्रभारी,सहप्रभारी,संयोजक,सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष,सचिव,बीएलए ,महिला प्रमुख,युवा प्रमुख,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा सहित सभी के मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि,पार्षद,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य सरपंचो की उपस्थिति रहेगी.मंडल अध्यक्ष विजय यदु,महामंत्री द्वय रामायण सिन्हा,यवन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!