Uncategorized

युकां के स्थापना दिवस पर किया गया पौधारोपण

धमतरी। युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक वतांजली गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। भरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जारी शपथ प्रदेश सचिव उदितनारायण साहू द्वारा दिलाई गई। प्रदेश युवा कांग्रेस के हैशटैग हसदेव के सम्मान में युवा कांग्रेस मैदान में के तहत युकाईयों ने वृक्षारोपण किया। पूरे प्रदेश में 1 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। आखिरी में वायनाड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड एवं देश के अन्य बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित स्थानों के लिए युकां द्वारा चलाये जा रहे अभियान में सदस्यों ने स्वेच्छा से राशि प्रदान की। कार्यक्रम में विक्रांत पवार, तिलक सोनकर, पार्षद राजेश पांडे, संघठन प्रभारी कुलेश्वर देवांगन, जिला प्रवक्ता तारिक़ रज़ा क़ादरी, धमतरी विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, कुरूद विधानसभा अध्यक्ष देवरत साहू, तोमेश साहू, गौतम वाधवानी, शहर ब्लॉक अध्यक्षआर्यन चंदेल, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज साहू, धर्मेंद देवांगन, विशु देवांगन, हेमलाल बंजारे, दिनेश यादव, अजय सिन्हा, लोकेंद्र सिन्हा, सेख सुहेल, सूरज बंजारे, एवन साहू, यक्ष साहू, सोमप्रकाश साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!