Uncategorized

भीड़ में गुम बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

कुरुद। दो साल का बालक भीड़ में गुम हो गया था, जिसे पुलिस ने उसके परिजनो से मिलाया, बच्चे को वापस पाकर मां की आखों में आंसू आ गये थे। जिसने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया मालुम हो कि कुरुद नगर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर कथा सुनने के लिये हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे है, जिसमें बाहरी जिले और आसपास के क्षेत्र के लोग भी शामिल है। इसी तरह मंगलवार को भी आसपास के क्षेत्र से एक परिवार कथा सुनने पहुंचा था, बताया गया कि इसमें एक दो वर्षीय बालक भी शामिल था, जिसका नाम यश बताया जा रहा है, बालक अपनी मां के साथ ही था इस दौरान अचानक भीड़ में वह गुम हो गया। ईधर उसके गुम होने के बाद परिवार के लोगो के साथ मां बेचैन हो गई थी, जिनके द्वारा लगातार उसे ढूंढा जा रहा था, इस दौरान वह बालक यातायात पुलिस कर्मी जुनेद मिर्जा को मिला, जिसने इसकी खबर यातायात डीएसपी मणिशंकर चंद्रा को दी। पश्चात माइक में पुलिस के द्वारा बालक को लेकर लगातार एलाउंस किया जाता रहा, पश्चात उसकी मां एलाउंस सुनकर पुलिस तक पहुंची पश्चात डीएसपी श्री चंद्रा के द्वारा उससे आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद बालक को उसके सुपुर्द किया गया, अपने बच्चे को पाकर मां की आंखों से आंसू बहने लगे थे, जिसने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!