Uncategorized

आयुक्त ने हर घर तिरंगा अभियान की दिलायी शपथ

धमतरी/शासन के निर्देशानुसार आयुक्त विनय पोयाम ने निगम सभाकक्ष में उपस्थित जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि मैं शपथ लेता हू कि मैं तिंरगा फहराऊंगा। हमारे स्वतन्त्रता सेनानी और वीर सपूतों की आवाज का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के प्रति स्वयं को समर्पित करूंगा।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों,वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
शपथ समारोह में मुख्य रूप से महापौर विजय देवांगन,नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,उपायुक्त पीसी सार्वा,पार्षद सुशीला तिवारी,विजय मोटवानी,केंद्र कुमार पेंदरिया,बिसन निषाद सहित नीलू डागा, हेमंत बंजारे,अज्जू देशलहरे,ईश्वर सोनकर सहित कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!