Uncategorized

कमरछठ पर आमदी में हुआ रामसत्ता का आयोजन

कमरछठ केवल धार्मिक पर्व नहीं यह हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उदाहरण है - हेमंत माला

धमतरी। कमरछठ पर नगर पंचायत आमदी के बैद्यापारा मे मातृशक्तियों द्वारा रामसत्ता का भव्य और आध्यात्मिक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत माला अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी ने कहा की यह पर्व संतान की दीर्घायु, समृद्धि, और सुख-शांति की कामना का पर्व है। इस दिन हमारी माताएं अपने संतान की खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं, जिसके पीछे उनकी अद्भुत आस्था और असीम प्रेम छिपा होता है। कमरछठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं है, यह हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उदाहरण है। यह पर्व हमें जीवन में मातृत्व के महत्व और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर उपस्थित कोमल यादव पार्षद, कुलेश्वर साहू शिक्षक, जागेश्वर साहू,श्रीमती फगन बाई, श्रीमती चंद्रिका ,एवं समस्त नगर वासी एवं श्रद्धालु गण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!