सुदर्शन क्रिया में छुपे जीवन के अनेक रहस्य हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन हुआ

भखारा – दि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुरूद द्वारा मंगल भवन भखारा में 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें अनेक लोगों ने भाग लिया श्री श्री रवि शंकर द्वारा डिजायन किए गए इस कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 8 बजे तक योग, ध्यान, प्राणायाम के साथ-साथ अद्भुत श्वास प्रश्वास की पद्धति सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया। साथ ही साथ अस्तित्व के सात स्तर ,ऊर्जा के स्रोत व जीवन जीने की चाबियां को प्ले वे पद्धति से सिखाया गया कार्यक्रम के टीचर तामेश्वर साहू,हिरेन्द्र साहू,बसंत बैस रहे। उन्होंने बताया कि जन्म लेते ही जो सबसे पहले काम हमने किया है वह है सांस लेना। सांस में जीवन के अनेक रहस्य छिपे हैं सुदर्शन क्रिया श्वास के लयबद्ध अद्भुत तकनीक है जिसके प्रयोग से शरीर, मन और भावनाओं को एक लय में लेकर आते हैं। यह तकनीक तनाव ,थकान और नकारात्मक भाव जैसे क्रोध , डिप्रेशन ,उदासीपन को दूर कर शरीर को स्वस्थ और मन को शांत करता है यह एक आध्यात्मिक खोज है जो हमें अनंत की झलक देती है यह दिमाग से दिल का सफर है जो कि स्वास्थ्य, प्रसन्नता, शांति और जीवन से परे ज्ञान को उजागर करता है| इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी सुनाये जो कि अद्भुत रहा।सत्संग का आयोजन भी हुआ. आने वाले समय में पुनश्च हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी ने भाग लेने सहमति दी. कार्यक्रम में नवल सिंह सोन , हरीश साहू, हरख जैन पप्पू, प्रतिभा केला, रोशन केला,लीलाधर साहु, पंकज, चतुर साहु, युगेश, गुलशन कोरे, घनश्याम साहु, सीताराम, विजय सिंह सोन , अतुल बैस , बिरेंद्र बैस,लेखराम साहु, खोमिन साहु, प्रियंका सुखदेवे, लोकेश्वर , डॉ. संतोष साहु,प्रवीर नेताम, हरीश साहु,इत्यादि ने भाग लिया।कार्यक्रम के आयोजन में डाली यादव,गोविन्द यादव का विशेष सहयोग रहा।समापन के दिन प्रशिक्षक गणों का सम्मान किया गया.
