Uncategorized

अस्पृश्यता एक अभिशाप जिसे शिक्षा व जागरूकता से दूर किया जा सकता है- कविता योगेश बाबर

करेठा में अस्पृश्यता जागरूकता शिविर में शामिल हुई जिला पंचायत वन सभापति

धमतरी। आदिवासी विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम करेठा में अस्पृश्यता निवारण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अतिथि के रूप में क्षेत्र की जिला पंचायत वन समिति सभापति कविता योगेश बाबर शामिल हुई। कार्यक्रम में कविता बाबर ने भी सहभागिता प्रदान करते हुए सर्व समाज के साथ बैठकर भोजन किया व उन्हें भोजन परोसा उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित जनसमुदाय को कहा कि वर्तमान समय में भारत का संविधान जो बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखा गया है उसमें सभी व्यक्ति वर्ग एवं जाति के लोगों को समान अधिकार दिया गया है और हमारा यह कर्तव्य है कि उस संविधान के तहत मिले अधिकारों को पूर्ण रूप से धरातल पर पालन कराना सुनिश्चित कराने की जवाबदारी हम सबकी है कि इसी क्रम में बहूत ही बड़े गुरु हुए बाबा घासीदास जी ने भी मनखे मनखे एक समान का नारा बहुत समय पहले दिया था जिसे आजादी के बाद क़ानून में संशोधन करते हुए इसे संविधान में लेकर सभी लोगों को समान अधिकार दिया गया है। इस अवसर पर सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग विमल कुमार साहू ग्राम पंचायत सरपंच संजय भोसले उप सरपंच घनश्याम ध्रुव पंच राम सिन्हा सुनीता ध्रुव सतनामी समाज अध्यक्ष लोकेश गायकवाड़ शेष कुमार ध्रुव पंच एवं बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!