Uncategorized

भाजपा ने जो संकल्प चुनाव के समय लिया था, प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी थी उसे साल भर में ही साय सरकार ने पूरा किया

विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को सफल बताते हुए भाजपा नेताओ ने दी प्रतिक्रिया


धमतरी । पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू, धमतरी जनपद उपाध्यक्ष राजु चन्द्राकर, भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल, शहर भाजपा महामंत्री द्वय निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, पार्षद दीपक गजेन्द्र ने भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर कहा विष्णु के सुशासन में प्रदेश नित नए आयाम गढ़ रहा है।
साय सरकार के प्रदेश में 1 वर्ष पूरा करने पर भाजपा नेताओ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 3 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है। अत्याचार अन्यायी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ की जनता ने जनादेश दिया था और भारतीय जनता पार्टी को जनता ने ऐतिहासिक वोटों और सीटों के साथ जीत दिलाई थी। भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प चुनाव के समय लिया था, प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी थी उसे साल भर में ही पूरा किया है। मोदी जी की सरकार के सहयोग से राज्य की विष्णुदेव की सरकार तेजी से विकास कर रही है। नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर कहा कि जनता के अधिकार को कांग्रेस सरकार ने छीना था। साय सरकार ने जनता को फिर से वापस किया है। छग की जनता ने प्रदेश के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए जो विश्वास भाजपा पर जताया था। उस विश्वास पर विष्णुदेव साय सरकार खरा उतरी है। अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने का कार्य साय सरकार ने किया है। साल भर मे ही विकास के नये आयाम स्थापित किये गए है। किसान युवा मातृ शक्तियों, व्यापारियों सहित सभी वर्गो के हितो में निर्णय लिये गए है। जिसके परिणाम स्वरुप प्रदेश में खुशहाली आई है।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा, वरिष्ठ भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू, धमतरी जनपद उपाध्यक्ष राजु चन्द्राकर, भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल, शहर भाजपा महामंत्री द्वय निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, पार्षद दीपक गजेन्द्र नें कहा कि भाजपा सरकार विकास की निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वागीन विकास के लिए तत्पर है। भाजपा नेताओं ने जनता को विश्वास दिलाया है कि सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए आगे भी भाजपा सरकार सरकार कार्य करेंगी। और प्रगति के सर्वोच्च कीर्तिमान स्थापित किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!