Uncategorized

स्वामी विवेकानंद महान विचारक, समाज सुधारक और युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत थे-हेमंत माला

नगर पंचायत आमदी में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती


धमतरी। नगर पंचायत आमदी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों के पाठ से हुई।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमन्त माला ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद केवल एक साधु नहीं, बल्कि एक महान विचारक, समाज सुधारक और युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत थे। उनका जीवन हमें सिखाता है कि व्यक्ति अगर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने कार्यों को करे तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। आज का युवा वर्ग उनके आदर्शों को अपनाकर न केवल अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है, बल्कि समाज और देश को भी नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में उपाध्यक्ष तेजराम साहू, सभापति उमानंद कुंभकार, पूर्व अध्यक्ष नीलकंठ साहू, भाजपा इकाई अध्यक्ष किशोर कुंभकार, भाजपा नगर महामंत्री जितेंद्र पटेल, तथा नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोरी लाल साहू, डोमार साहू, त्रिभुवन मटियारा, कुमार पटेल, तेज पटेल, सुरेंद्र पटेल, हुलास पटेल, कामता साहू, रमेश पटेल, कुलेश्वर पटेल, और पप्पू निर्मलकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!