Uncategorized

कंडेल स्कूल के अभूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने किया ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह

धमतरी। लंबे अंतराल के बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडेल के वर्ष 2000 से 2012 के बीच के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर भूतपूर्व सभी शिक्षकों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डोलेश्वरी साहू, भीमराज ने किया। बलजीत साहू ने प्रतिवेदन पढ़ा। शिक्षकों ने उद्बोधन में कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा हमेशा जीवित रहेगी क्योंकि भूतपूर्व छात्रों द्वारा इस परंपरा को आगे बढ़ाने कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का आभार नेमीन साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नागेंद्र कुमार, टिकेश्वर साहू, रविकांत साहू, थनेश्वर, कमल, भुनेश्वर तामेश्वर, मनीषा खापर्डे, रश्मी साव, सफरा चेलक, प्रतिभा, ममता, नीलम का योगदान रहा। उक्त जानकारी भूतपूर्व छात्र मीडिया प्रभारी टेमेन्द्र सिंह साहू ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!