Uncategorized

26 को राधाकृष्ण भवन में होगा डायबिटिस संगोष्ठी का आयोजन

सेंट्रल इंडिया के सुप्रसिद्ध डॉक्टर तरुण मिश्रा डीएम एंडोक्रिनोलोजिस्ट रायपुर देंगे मार्गदर्शन


धमतरी। धमतरी नगर में स्वास्थ्य जागरुकता के उद्देश्य से डायबिटिस संगोष्ठी का आयोजन 26 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक राधाकृष्ण भवन धमतरी में किया जाएगा। जिसमे लोगो को शुगर के विषय मे मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंडिया के सुप्रसिद्ध डॉक्टर तरुण मिश्रा डीएम एंडोक्रिनोलोजिस्ट रायपुर धमतरी पहुंचेंगे। उक्त कार्यक्रम में डायबिटीज़ बीमारी लक्षण एवं पहचान, डायबिटीज़ रोकथाम, उपचार एवं मैनेजमेंट, खान-पान नियंत्रण, अत्याधुनिक इंसुलिन पंप एवं मशीन सेंसर की जानकारी, डायबिटीज़ के प्रभाव, कैसे मैनेज करें?, डायबिटीज़ से जुड़ी भ्रांतियां और सच्चाई विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। संगोष्ठी में ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, थाइराइड की नि:शुल्क जांच की जाएगी। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. प्रभात गुप्ता, श्याम अग्रवाल, प्रदीप मिराणी, डॉ. राजेश मित्तल दीपक लखोटिया, बजरंग अग्रवाल होंगे। डायबिटिस संगोष्ठी के आयोजक समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा है। उन्होने संगोष्ठी में शामिल होकर लाभ लेने की अपील लोगों से की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!