Uncategorized

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टोरेट में ली गई मतदाता शपथ


धमतरी। जिले में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा मतदाता शपथ ली गई। संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रीति दुर्गम ने कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि öहम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने कि शपथ दिलाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!