Uncategorized

शादी का प्रलोभन देकर शारिरिक शोषण करने वाले आरोपी को बिरेझर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

धमतरी चौकी बिरेझर क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी अजय निर्मलकर पिता बालाराम उम्र 26 निवासी औरी द्वारा प्रार्थिया के साथ वर्ष 2017 से लेकर अब तक शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण कर बार बार मना करने के बाद भी शारीरिक शोषण किया गया है की रिपोर्ट पर चौकी बिरेझर में अपराध क्र० 417/23धारा 376(2)(ढ) भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान आरोपी अजय निर्मलकर पिता बालाराम निर्मलकर उम्र 26 निवासी ग्राम औरी,चौकी बिरेझर जिला धमतरी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकरण की विवेचना कार्यवाही चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर, सउनि.जगदीश सोनवानी,प्रआर० शेष नारायण पाण्डेय,आरक्षक जितेंद्र चंन्द्राकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!