Uncategorized

महाशिवरात्रि पर प्राचीन शिव चौक ब्रम्ह चौरा में विशेष पूजा अर्चना के साथ हुआ भंडारा

धर्मप्रेमी समाजसेवी पं. राजेश शर्मा का पांच वार्डवासियों सहित पार्षदों ने किया सम्मान


निस्वार्थ जनसेवा को मूर्तरूप प्रदान कर सच्चे जनप्रतिनिधि का निभायें नैतिक धर्म-: पं.राजेश शर्मा
धमतरी– महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव चौक स्थित विशाल ब्रम्ह चबूतरा मैं भगवान शंकर का विशेष अनुष्ठान पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ गौरतलब है कि विशेष ख्याति रखने वाले शहर के पौराणिक रामसागरी तालाब के किनारे स्थित यह चबूतरा अपने में प्राचीन विरासत के साथ ही अनेक यादगार गौरवशाली इतिहास को सहेज एवं अपने में समाहित कर अनेक पीढ़ी का साक्षी के रूप में आज भी खड़ा हुआ है जहां समय-समय पर अनेक धार्मिक, सामाजिक तथा सार्वजनिक आयोजन आसपास के वार्डों के लोग आयोजित करते रहते हैं। उक्त अवसर पर आयोजित विशेष पूजा अर्चना में शहर के धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी का पर्याय के रूप में विशेष पहचान रखने वाले पंडित राजेश शर्मा सम्मिलित हुए जहां पर उनका सम्मान रामसागरपारा, बनियापारा, पोस्ट ऑफिस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, रिसाईपारा पूर्व वार्ड के निवासियों तथा वहां के नवनिर्वाचित पार्षदों पिंटू यादव, कुलेश सोनी, मेघराज ठाकुर शैलेश रजक, श्रीमती चंद्रभागा साहू, द्वारा किया गया सभी को शुभकामनाएं देते हुए पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि निस्वार्थ रूप से पवित्र मन के साथ जनता को भगवान का स्वरूप मानते हुए सच्ची सेवा को मूर्त रूप प्रदान करें इसे ही जनप्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित होने का सार्थक धर्म को आगे बढ़ाया जा सकता है और इससे ही हम अपने सार्वजनिक जीवन को सफल भी कर सकते हैं।
उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद विजय ठाकुर, चंदन ग्वाल, पूर्व पार्षद सरिता यादव, श्रीमती कांति रजक, मदन कौशिक, गोविंद मिश्रा, प्रतीक तिवारी, पंकज ग्वाल, लोचन सिंन्हा, प्रिंस छाबड़ा, राजू मिश्रा ,मुकेश शर्मा, संजय तंबोली सुमित पटेल, योगेश सोनी, जितेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!