Uncategorized

शपथ ग्रहण के पूर्व पार्षद निलेश लुनिया ने परिवार व वार्ड के वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण के बाद सदर उत्तर वार्ड पार्षद ने दोहराया वार्ड व शहर विकास का संकल्प


धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव के पश्चात कल नगर निगम धमतरी के नवनिर्वाचित महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। जहां सदर उत्तर वार्ड पार्षद निलेश लुनिया सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली। शपथ के पहले पार्षद निलेश लुनिया ने परिवार व वार्ड के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आंमत्रित किया। उनके आमंत्रण पर वार्ड के कई सदस्य शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने। इस दौरान भी श्री लुनिया ने वार्ड के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। शपथ ग्रहण के पश्चात चर्चा के दौरान श्री लुनिया ने वार्ड व शहर विकास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वार्डवासियों ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें पार्षद चुना है उस पर खरा उतरने पूरा प्रयास करेंगे। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का बेहतर बनाने के साथ ही वार्ड का विकास वार्डवासियों के मांगो के अनुरुप कराएंगे। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में सदर उत्तर वार्ड के साथ ही सम्पूर्ण शहर का विकास तेजी से होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!