Uncategorized

दृष्टिकोण और सोंच बड़ा रख कुरुद के विकास के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी है-अजय चन्द्राकर

मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन एवं अजय चन्द्राकर के विकास रथ को हर घर पहुंचाएंगें - ज्योति चन्द्राकर

एसडीएम ने दिलाई कुरूद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

कुरूद-अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस के अवसर पर नगर पंचायत कुरूद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।जिसमें एसडीएम नभसिंह कोसले ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर, अध्यक्षता नेहरू राम निषाद अध्यक्ष छ ग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित रहे.
बता दे कि शनिवार को नगर पंचायत कुरूद के परिसर में आयोजित नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम नभसिंह कोसले ने पहले अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर को पद, गोपनीयता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।ततपश्चात तीन चरणों में 15 वार्डो के पार्षद उत्तम साहू, डुमेश साहू, रजत चन्द्राकर,महेंद्र गायकवाड़, मिथलेश बैस, सीतेश सिन्हा, उर्वशी रजत चन्द्राकर,रवि प्रकाश मानिकपुरी, कविता चन्द्राकर,अर्जुन ध्रुव, राजकुमारी अलख ध्रुव,राखी तपन चन्द्राकर,देवव्रत साहू,मनीष साहू और मंजू प्रमोद साहू को शपथ दिलाई गई.विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि जिन संस्थाओं के लिए हमें जनादेश मिला है उसके प्रति हम सर्व सम्मत तय कर विकास की दिशा में आगे बढ़े।हम उस पदों के जिम्मेदारियों लिए अपनी गम्भीरता दिखाएं।उन्होंने बजट में शामिल कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार कुरूद को नर्सिंग कॉलेज मिला है।इसके अलावा सौ बिस्तर का अस्पताल दो सौ बिस्तर हो गया।जिसके लिए पदों एवं भवनों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है।इंडोर स्टेडियम में अस्पताल बनेगा।लेकिन इंडोर हाल भी दूसरे जगह बनेगी।सिर्फ पालीटेक्निक कॉलेज को छोड़ सभी स्वीकृत कार्यो के लिए राशि मिल जाएगी।श्री चन्द्राकर ने कहा कि कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दलीय राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।दृष्टिकोण और सोंच बड़ा रख कर अपने जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने शिक्षा, व्यवसाय के साथ कुरूद के मानव संसाधन को प्रशिक्षित करने की बात कही।ताकि शासकीय नौकरियों के बजाए स्वयं आत्मनिर्भर बन आगे बढ़ सके।श्री चन्द्राकर कहा कि 25 सालों में कुरूद का स्वरूप बदला है।कुरूद के लिए एक नई औद्योगिक क्षेत्र भी आ रहा है. नेहरू निषाद ने कहा कि विधायक श्री चन्द्राकर की बदौलत कुरूद और क्षेत्र में विकास की आयाम स्थापित कर एक विकसित कुरूद क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाने की बात कही।इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने जनादेश के अनुरूप कुरूद नगर के विकास के लिए प्रत्येक पदाधिकारियों की प्रतिबद्ध होने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी परिषद नगर विकास और व्यवस्था बनाए रखने निरंतर काम करेगी। नशामुक्ति अभियान की चुनौती का नागरिकों के सहयोग से सामना करेंगे।जिस संकल्प के साथ शपथ ली है उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।मोदी जी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन एवं अजय चन्द्राकर के विकास रथ को हर घर पहुंचाएंगें।जिस हेतु कुरूद को सजाने, संवारने नागरिक जिम्मेदारी की अपेक्षा जताई।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, आशु चन्द्रवँशी, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, कमलेश ठोकने,रविकांत चन्द्राकर,पूर्व नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर एवं मंडल अध्यक्ष कृष्णकान्त साहू,जिला पंचायत सदस्य गौकरण साहू, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू,वीरेंद्र साहू,तारणी चन्द्राकर, आशीष शर्मा,मालक राम साहू,प्रमोद साहू,पंकज सिन्हा,कवि मीर अली मीर,तहसीलदार दुर्गा साहू,एसडीओपी रागनी मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!