Uncategorized

एक्शन मोड में नवनियुक्त जल सभापति अखिलेश सोनकर, निरीक्षण कर लिया जायजा

पहुंचे डिपोपारा अटल आवास जल संकट की ली जानकारी


धमतरी। महापौर रामू रोहरा रोहरा द्वारा अपनी एमआईसी का गठन किया गया जिसमें पार्षद अखिलेश सोनकर को महत्वपूर्ण जल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री सोनकर एक्शन मोड पर है और शहर के विभिन्न क्षेत्रो का भ्रमण कर गर्मी के मौसम में होने वाले जल संकट के संबंध में जानकारी ले रहे है। इसी कड़ी में जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने आज सुबह अटल आवास डिपो पारा सोरिद में भ्रमण कर लोगों से पानी की समस्या की जानकारी ली और विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को अवगत कराकर समस्या से जल्द राहत दिलाने के निर्देश दिए।
जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने है गंभीर

चर्चा के दौरान जल सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर शहर में जल संकट की हकीकत जानने व उन्हें दूर करने हेतु सर्वे शुरु किया गया है। जिसके पश्चात जमीनी स्तर पर जल संकट को दूर करने कार्य होंगे। वर्तमान में निगम जल विभाग के पास पानी सप्लाई हेतु 5 टैंकर है और एक ट्रैक्टर इंजन है। गर्मी में जल संकट को देखते हुए टैंकर की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जायेगा। श्री सोनकर ने बताया कि निगम जल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर उपलब्ध संसाधनों व संसाधनों के विस्तार के संबंध में जानकारी ली है। वे निगम वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे और पुराने टैंकरो की मरम्मत की जानकारी लेंगे। यदि पुराने टैंकर मरम्मत योग्य हो तो मरम्मत कराया जायेगा। उनका उद्देश्य शहर वासियों को गर्मी के मौसम मे जल संकट से राहत दिलाना है। इस दिशा में गंभीरता से कार्य होंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!