Uncategorized

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने किया फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण, सफाई और गुणवत्ता सुधार के दिए सख्त निर्देश

धमतरी-महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम की नई एमआईसी टीम सक्रिय हो गई है। जल विभाग के एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर ने पदभार ग्रहण करने के बाद तेजी दिखाते हुए फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा, व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के दौरान अखिलेश सोनकर ने सभी चैंबरों की स्थिति को देखा और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्लांट में गंदगी या अव्यवस्था किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “फिल्टर प्लांट में स्वच्छता ही जल की शुद्धता की पहली शर्त है, इसे हर हाल में बनाए रखना होगा।

जल गुणवत्ता और आपूर्ति पर गहन समीक्षा

प्लांट का निरीक्षण करते हुए सोनकर ने पानी की शुद्धता, क्लोरीनेशन प्रक्रिया, पाइपलाइनों की स्थिति और जल आपूर्ति तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी।

नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित सुधार के आदेश

सोनकर ने प्लांट कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जल शुद्धिकरण और आपूर्ति तंत्र की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाए और उसका तत्काल समाधान किया जाए।

नगर निगम का संकल्प – हर घर तक पहुंचे शुद्ध जल

अखिलेश सोनकर ने आश्वासन दिया कि जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य है कि हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पानी पहुंचे और इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!