Uncategorized

विधायक ओंकार साहू के कुशल नेतृत्व से 100 बिस्तरों वाला मातृत्व-शिशु अस्पताल व 40 बेड वाले नेत्र अस्पताल की मिली मंजूरी

धमतरीवासियों को लाभ दिलाने अब विधायक जुटे जमीन की तलाश में


धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने कई बड़ी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलायी हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग की 100 बिस्तरों वाला मातृत्व-शिशु अस्पताल और 40 बिस्तरों वाले नेत्र अस्पताल जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, लेकिन जमीन की तलाश में विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी सामने आ रही थी जिसे ध्यान में रखकर विधायक ओंकार साहू नें स्वयं क्षेत्र का दौरा कर आमदी रोड ग्राम भानपुरी, जिला-धमतरी में अस्पताल भवन हेतु पर्याप्त भूमि की उपलब्धता की जानकारी लेकर ग्राम के संरपंच एवं समस्त ग्रामीणों से पंचायत के जमीन पर अस्पताल बनवाने हेतु राय लिया गया जिसपर सरपंच सहित समस्त ग्रामीणों के द्वारा सर्वसम्मति से बैठक कर उक्त भूमि में अस्पताल भवन निर्माण हेतु विधायक को पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा सहमति पत्र सौपा गया जिस पर विधायक ओंकार साहू नें तत्काल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी, जिला-धमतरी को उक्त भूमि का मौका निरीक्षण कर भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही करने हेतु पत्र लिखकर निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!