Uncategorized

सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भगवान परशुराम व आद्य शंकराचार्य का जन्मोत्सव मनाया गया

पहलगाम के मृतत्माओं को श्रद्धाजंलि दी गई

सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भगवान परशुराम व आद्य शंकराचार्य का जन्मोत्सव मनाया गया
पहलगाम के मृतत्माओं को श्रद्धाजंलि दी गई
भूपेन्द्र कान्हा मिश्रा के मार्गदर्शन में भगवत पाद शिवा अवतार आद्य शंकराचार्य महाभाग की 2532 वें प्राकट्य महोत्सव बैशाख शुक्ल 5 शुुक्रवार 2 मई एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की पावन प्रेरणा से सेवा प्रकल्प कार्यक्रम के तहत शताब्दी उद्यान में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा पौधरोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम एक पहल मार्निंग ग्रुप रमसगरी गार्डन योगा ग्रुप के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजू गुप्ता, लखन सिन्हा, शत्रुघन सोम, हरीशंकर पाठक, पवन गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण जिज्ञासी, महेश शामनानी, प्रकाश पटेल, सत्येन्द्र ठाकुर, संदीप गायकवाड़, अशोक साहू, लक्ष्मण रजक, विजय सिंह ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, रोहित सोनी, राजेश यादव, विक्रांत पवार, मुकेश पटेल, अय्युब खान, राजा फुटान, पंप्पु सोनी, वेदप्रकाश देवांगन, शिव कुमार जैस, खियल दास वाधवानी, गन्नु, भूपेन्द्र साहू, सत्तु सोनी, राकेश सोनी, अशोक साहू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात भूपेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पहलगाम की बर्बर आंतकी घटना ने भारत की आत्मा पर सीधा हमला किया है। इसमें पाकिस्तान की स्पष्ट भूमिका को देखते हुए देश की 140 करोड़ जनता चाहती है कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी हो गया है। इसी कड़ी में पहलगाम में 27 मृतात्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद पिन्टू यादव और आभार हेमंत बंजारे ने किया।
****

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!