Uncategorized

धीवर समाज के गौरव रिया फूटान ने राष्ट्रीय कराते में गोल्ड जीतकर धीवर समाज एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया

झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में धमतरी के रिया फूटान(धीवर)ने गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार, धीवर समाज एवं छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया ।
ज्ञात हो कि रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में धमतरी नगर के 11 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 09 खिलाड़ियों ने झारखंड,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल जीत कर पदक प्राप्त किया । ओवरआल चैम्पियन में छत्तीसगढ़ दूसरे नंबर पर रहा । रिया फूटान के इस उपलब्धि पर धमतरी कराते डू एसोसिएशन ने बहुत-बहुत बधाई दिया साथ ही धीवर समाज के महासंरक्षक परमेश्वर फूटान, संरक्षक होरीलाल मत्स्यपाल, अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, सचिव सोहन धीवर, कोषाध्यक्ष सोनू नाग, फिरोज हिरवानी, विष्णुप्रसाद निषाद, दुर्गेश रिगरी, राजू ओझा, कृष्णा हिरवानी, तीरथराज फूटान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष संध्या हिरवानी, अध्यक्ष आशा धीवर, धृति हिरवानी, शत्रुघ्न धीवर, यशवंत कोसरिया, राजकुमार फूटान, प्रकाश नाग सहित समस्त धीवर समाज ने रिया फूटान और उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!