Uncategorized

एनएसयूआई द्वारा पीजी कॉलेज परिसर में भाजपा,जेडीयू और आरएसएस पर दलित और अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता का आरोप लगाकर किया गया प्रदर्शन

पीजी कॉलेज एनएसयूआई यूनिट के नेतृत्व में पीजी कॉलेज, धमतरी परिसर में दलित और अल्पसंख्यक विरोधी मानसिकता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन तब हुआ जब राहुल गांधी को बिहार में दलित छात्रों से मिलने से रोका गया, और बाद में एफआईआर दर्ज की गई जो स्पष्ट रूप सरकार व आरएसएस की तानाशाहीपूर्ण और संकीर्ण सोच को उजागर करता है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरएसएस की प्रतीकात्मक प्ले कार्ड्स के माध्यम से इस मानसिकता का विरोध दर्ज किया।यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी आकाश चौधरी ,प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, एवं जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया।इस दौरान नमन बंजारे, नोमेश सिन्हा, सुदीप सिन्हा, चिंतेद्र साहू,मनीष साहू, धर्मेंद्र पटेल, अजय, विनय, राकेश, विकास , आशीष समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!