Uncategorized

दायित्वों के निर्वहन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे निगम सभापति विजय मोटवानी,नीलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर

लोकनिर्माण, स्वास्थ व जल विभाग के सभापति अपनी सक्रियता से उतर रहे जनता की उम्मींदों पर खरा


धमतरी। महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम की पूरी टीम बेहतर कार्य कर रही है.साय सरकार के सुशासन को सार्थक बनाने निगम एमआईसी टीम जुटी हुई है.विशेषकर निगम लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी, स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लुनिया, जलविभाग सभापति अखिलेश सोनकर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में पूरी गंभीरता से जुटे हुए हैं और जनता की उम्मींदों पर खरा उतर रहे हैं।
आमापारा वार्ड पार्षद व निगम सभापति श्री मोटवानी शहर विकास में गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे है.भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू से मुखर रहे हैं.ऐसे में अब जब उन्हें लोकनिर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वे गुणवत्तापूर्ण विकास पर जोर दे रहे हैं.महापौर के साथ कई निर्माणधीन विकास कार्यो का निरीक्षण कर चुके है और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सख्ती बरत चुके हैं.गुणवत्ता के साथ समयसीमा के भीतर विकास उनका उद्देश्य रहा है.इसी प्रकार सदर उत्तर वार्ड पार्षद व निगम स्वास्थ विभाग सभापति नीलेश लुनिया भी दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.लगातार शहर के बड़े नालो की सफाई करा रहे है वार्डो की नालियों की सफाई भी निरंतर हो रही है.वे स्वयं सफाई कार्यो का निरीक्षण करते हैं.बारिश के पूर्व शहर में सफाई गैंग व मशीनरी लगवाकर स्वच्छता कार्य को अंजाम दे रहे हैं.इसके अतिरिक्त डोर तो डोर कचरा कलेक्शन और कचरा उठाने की व्यवस्था को बेहतर करने में श्री लुनिया कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.इसी प्रकार जलविभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर भी बेहतर पेयजल व्यवस्था पर जोर दे रहे है.शहर में कंही भी जलसंकट न हो इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं.लगातार अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित करते रहते हैं.वाटर फि़ल्टर प्लांट के माध्यम से घर घर पेयजल पहुँच को बेहतर बनाये रखने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.वंही जंहा जल संकट की स्थिति बनती हैं वंहा टैंकर के माध्यम से भी सप्लाई करवा रहे हैं.पानी की गुणवत्ता को ध्यान में रखते रोजाना जाँच की करवा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!