Uncategorized

खरेंगा से 4 लड़कों का आर्मी में हुआ चयन,धमतरी पुलिस द्वारा किया गया सम्मान

थानाअर्जुनी द्वारा लगाया गया चलित थाना

धमतरी थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा ग्राम खरेंगा में ग्राम में शिकायत एवं समस्या निवारण एवं अग्निवीर सेना भर्ती के मार्गदर्शन के लिए चलित थाना लगाया गया. भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के वायु सेना में भर्ती के लिए अधिक से अधिक युवाओं को भी भर्ती में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया,जिसके लिए धमतरी पुलिस द्वारा नि:शुल्क फिजिकल एवं लिखित परीक्षा के लिए तैयारी एवं मार्गदर्शन दिये जायेंगे।अभी हॉल में ही थल सेना में एक ही गांव खरेंगा से 4 युवकों ने भर्ती होकर पूरे गांव एवं जिले का गौरवांवित किया,जिनका नाम मयंक साहू,पुकार साहू, प्रदीप साहू ,सागर साहू को धमतरी पुलिस द्वारा सम्मानित भी किया गया।चलित थाना में अधिक संख्या में खरेंगा के ग्रामवासी उपस्थित थे जिनकी समस्या सुनी गई एवं नये कानून के बारे में भी जानकारी दी गई, वहां पर उपस्थित खरेंगा के ग्रामवासियों को कोई शिकायत या सूचना देने कंट्रोल रूम धमतरी एवं डीएसपी.धमतरी थाना प्रभारी अर्जुनी का मोबाइल नंबर भी दिया गया। डीएसपी.सुश्री नेहा पवार के द्वारा खरेंगा के ग्रामवासियों को नये कानून की जानकारी एवं साइबर अपराध जैसे लॉटरी लगने,टॉवर लगाने,एटीएम चालू करने के नाम से फर्जी कॉल्स आते है,जिससे कैसे बचे, ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं सतर्क एवं सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई,
प्रआर.खोमेंन्द्र भारद्वाज,आर.खेमू हिरवानी, संजय ठाकुर,थाना अर्जुनी स्टॉफ ग्राम खरेंगा के भू.पूर्व सरपंच मोहन साहू, भू.पू.जनपद सदस्य पोषण साहू,भू.पू. सैनिक दिलीप साहू,से.नि. शिक्षक सोनू साहू, एवं अन्य पदाधिकारी गण हिरेन्द्र साहू,सुभाष साहू तामेश्वर साहू सहित खरेंगा के ग्रामवासी महिला,एवं बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!