Uncategorized

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है राजीव युवा मितान क्लब – गुरुमुख सिंह होरा

धमतरी। छग ओलम्पिक कार्यक्रम के तहत ग्राम अमेठी मे राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा शामिल हुए। श्री होरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हमारे पारंपरिक खेलो को सहेजने, उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए विशेष योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी में युवा शक्ति को सही दिशा देने और विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है।

क्लब के माध्यम से युवा शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं. शिक्षा और खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनने का अवसर उन्हें मिला है। युवाओं को सामाजिक असमानता, कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान में जुड़कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन से गांव के लोग अपने मूल परंपरागत खेलो से जुड़ रहे है। कार्यक्रम के दौरान वसीम कुरैशी, दयाराम साहू, नीलमणी साहू, विक्रांत शर्मा, अभिमन्यू सिन्हा, राहूल बख्तानी, कृष्णा मरकाम, विष्णु देवांगन, दिलीप साहू, हबीब कुरैशी, केकती अग्रवाल सरपंच, मानिक राम साहू उपसरपंच, धिरेन्द्र ध्रुव, डिकेश्वर ध्रुव, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, प्रभूलाल यादव, नरेन्द्र कुमार साहू, पूनम मंडावी, अनिता ध्रुव, हमेश्वरी यादव, सीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!