Uncategorized

पट्टा नही मिलने से नही मिल रहा पीएम आवास का लाभ, महिलाओं ने सौंपा महापौर को ज्ञापन


धमतरी। पूर्व पार्षद दयाशंकर सोनी के नेतृत्व में निगम पहुंची रुपा निर्मलकर, दानेश्वरी ढीमर, चंचल निर्मलकर, प्रमिला बाई, अजय कुमार, गौतम कुमार ने बताया कि वे टिकरापारा वार्ड स्थित खोडिय़ा तालाब पार निवासी है। सालो से वे काबिज है। इसके एवज में वे हर साल निगम को संपत्ति सहित अन्य कर भी पटाते है। बावजूद आज तक उन्हें मालिकाना हक के लिए पट्टा दिलाने आज तक पहल नही की गई है। पट्टा के अभाव में उनके अलावा कई महिलाएं पीएम आवास जैसे महत्वपूर्ण योजना के लाभ लेने से वंचित है। और वे कच्चे मकानों में ही जैसे तैसे गुजर बसर कर रहे है। इसे ध्यान में रख जल्द पट्टा दिलाने की मांग महापौर से की गई। महापौर रामू रोहरा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारो को पट्टा दिलाने शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। ताकि इन परिवारों को भी आवास योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!