Uncategorized

राष्ट्रीय दंगल में धमतरी के 12 पहलवान दिखाएंगे दमखम

राज्य स्तरीय स्पर्धा जीतकर पहुंचे राष्ट्रीय स्तर पर

कोच की अगुवाई में खिलाड़ी नागपुर के लिए रवाना

धमतरी । नागपुर के राष्ट्रीय दंगल में धमतरी के 12 पहलवान दमखम दिखाएंगे। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में इनका चयन हुआ है। कुश्ती चयन विभिन्न शैली प्री स्टाइल, ग्रीको रोमन एवं महिला प्री स्टाइल के लिए विभिन्न वजन समूह में खिलाडिय़ों का चयन किया गया। ये सभी खिलाड़ी 21 से 22 जून को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेंच दिखाएंगे। धमतरी के 12 खिलाड़ी प्रशांत भोयर, विनय कुमार यादव, कुलदीप कुमार ध्रुव, यमन यादव अंकित सोनकर, बोनेश कुमार साहू, उदय सोनकर, आर्यन निशांत, रुचि साहू, खुशी साहू, आयुषी सेन, तमन्ना यादव नागपुर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्रिड़ा भारती जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान की अगवाई में व अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच लीना यादव, विकास सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 12 खिलाड़ी नागपुर के लिए रवाना हुए। जिला कुश्ती संघ धमतरी एवं क्रीड़ा भारती संघ धमतरी उपाध्यक्ष कैलाश यादव, सत्यवान यादव, संरक्षक, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, एनआईएस कोच एवं महासचिव विजय कुमार यादव, नुमेश यादव, शिवा प्रधान, टिकेश्वर निर्मलकर, नन्कु महाराज सहसचिव, संतोष ध्रुव, गोपाल छाटा, विकास ठाकुर, लीना यादव कुश्ती प्रशिक्षक खेलों इण्डिया धमतरी, रेफरी श्रवण यादव, संतोषी चंद्राकर, लक्की यादव, प्रशांत देवांगन, केतान सिन्हा आदि ने खिलाडिय़ों को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!