Uncategorized

नवागांव (कण्डेल) में कर्मा जयंती महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

माँ कर्मा साहू समाज की आस्था, शक्ति और एकता की प्रतीक हैं : रंजना साहू

धमतरी- साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माँ कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर ग्राम नवागांव (कण्डेल) में मां कर्मा जयंती महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीण साहू समाज नवागांव (कण्डेल) के तत्वावधान में संत माता कर्मा सामुदायिक भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों, मातृशक्तियों एवं युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर ग्राम भ्रमण किए। तद्उपरांत मां कर्मा की भव्य आरती हुई। इसके पश्चात अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि माँ कर्मा साहू समाज की आस्था, शक्ति और एकता की प्रतीक हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और संगठन से ही संभव है, हमें अपने बच्चों को शिक्षित और संस्कारित बनाकर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। श्रीमती साहू ने ग्रामीण साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप जिला साहू संघ धमतरी अध्यक्ष गणेश राम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नीलेंद्ररी देवांगन साहू, जिला साहू संघ धमतरी उपाध्यक्ष लालजी साहू, अध्यक्ष, साहू समाज परिक्षेत्र छुरा टेकराम साहू, किशन लाल साहू, ग्राम पंचायत सरपंच लखन लाल ध्रुव, ग्राम विकास अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, रोशन साहू द्वारिका साहू, भाजयुमो भोथली मंडल अध्यक्ष गिरीश साहू, तुषार साहू, डोमेंश्वर साहू, चन्द्रिका साहू, लोकेश साहू, बसंत साहू, रेखराम साहू, प्रमोद साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधुओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!