छत्तीसगढ़

मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…

विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री और सांसद सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी सादगी से अपना जन्मदिन मनाया।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ केक काट कर अपने जन्मदिन की खुशियां साझा की। 

मंत्री गुरू रूद्रकुमार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रतिबद्ध है।

हमारी सरकार राज्य के सभी वर्ग के लोगों के लिए योजनायें बनाई है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष माटीकला बोर्ड बालम चक्रधारी और गुरू खुशवंत ने मंत्री गुरू रूद्रकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। 

उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरू रूद्रकुमार रथ में सवार होकर आए उनका स्वागत डण्डा नृत्य से किया गया। इसके साथ ही उनके ऊपर रंग-बिरंगे गुब्बारे व फूलों की वर्षा की गई।

इस अवसर पर दुर्ग जिले और प्रभार वाले जिले मुंगेली के जनप्रतिनिधि, अहिवारा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती रात्रे, पद्मश्री  श्रीमती उषा बारले, कैलाश नाहटा, राजेश दाण्डेकर, अमनदीप सिंह, मनीष बंजारे सहित सत समाज के राजमहंत, जिला महंत, भण्डारी, साटीदार सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी और उनके शतायु होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!