हेडमास्टर को पुन: पदस्थ करने की मांग को लेकर पालको ने स्कूल में जड़ा ताला
बेंद्रानवागांव स्कूल मे बरसते पानी में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं, पालक व जनप्रतिनिधि

धमतरी। बेंद्रानवागांव माध्यमिक शाला में पदस्थ हेड मास्टर पंकज रावते को वापस बुलाने की मांग को लेकर पालक,जनप्रतिनिधियों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी है।दो घंटा बीते जाने के बाद भी स्कूल में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे थे।बच्चे बारिश में मंच के पास खड़े हुए थे और पालक भी छत्ता लेकर स्कूल के सामने बैठे हुए थे। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेंद्रानवागांव प्राइमरी और मिडिल स्कूल में तालाबंदी कर दी गई। सोमवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो पालक, जनप्रतिनिधि वहां पर पहले से मौजूद थे। उन्होंने स्कूल के गेट में ताला जड़ दिया।बच्चे बारिश में सामने मंच के पास ताला खोलने का इंतजार करते रहे।इस बीच स्कूल स्टाफ भी पहुंचा। उन्होंने वस्तु स्थिति से संबंधित अधिकारी को अवगत कराए। 2 घंटा बीते जाने के बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था, जिससे पालक और जनप्रतिनिधि आक्रोशित नजर आए। जनपद सदस्य खिलेंद्र ध्रुव, सरपंच प्रसून शुक्ला,शाला विकास समिति अध्यक्ष रविंद्र नेताम ने बताया कि यहां पर लगभग 14 वर्ष से पंकज रावटे प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ हैं।लेकिन वह सिर्फ 2017-18 में एक बार यहां पर पहुंचे थे। अब तक हुए शिक्षा मिशन में ही अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।चूंकि उनकी प्रतिस्थापन यहां है इस वजह से रिकॉर्ड में वह दर्शाता है जिसकी वजह से युक्ति युक्तकरण में एक शिक्षिका को यहां से निकलना पड़ा, जिसका खामियाजा बच्चों भुगत रहे हैं। यदि उनका रिकॉर्ड हेड मास्टर के रिकॉर्ड में दिख रहे हैं तो उन्हें वापस बुलाया जाए। इस संबंध में पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी और जनदर्शन में आवेदन दिया जा चुका था। कुछ दिनों पूर्व अल्टीमेटम भी दिया गया था, कि आज यदि नहीं बुलाया जाता है तो तालाबंदी की जाएगी। सोमवार को बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। हम तब तक डटे रहेंगे जब तक की प्रधान पाठक पंकज रावते को वापस नहीं बुला लिया जाता है।इसी तरह प्राथमिक शाला में भी सिर्फ दो मैडम है कभी एक छुट्टी में हो तो एक ही मैडम कैसे 45 बच्चों को संभालेगी। जैसे सोमवार को प्रभारी प्रधान पाठक नहीं आई थी तो एक ही शिक्षक मौजूद थे।
