Uncategorized

दीपावली पर्व धर्म, सत्य व अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है – अजय चन्द्राकर

कुरूद में उत्साह, उमंग के साथ मना दीपावली पर्व, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर ने दी शुभकामनाएँ


कुरुद। नगर में दीपावली पर्व भक्ति और उल्लास का संगम बन गया। धनतेरस से शुरू हुआ उत्सव गोवर्धन पूजा तक पूरे जोश के साथ चलता रहा। नगर के गौरा चौरा में माता गौरी और भोलेबाबा की बारात निकाली गई। बारात के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब में विधिवत रूप से किया गया। वार्ड क्रमांक 8 डबरापारा में धन की देवी महालक्ष्मी की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दीपोत्सव के साथ-साथ गौरी-गौरा विसर्जन के बाद नगर के मंदिरों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा की पावन गूंज सुनाई दी। सभी गोपालक अपने-अपने घरों में गौ माता को खिचड़ी अन्नकूट का भोग लगाकर पुण्य अर्जित किया। गांधी चौक में यादव समाज ने पारंपरिक परिधानों में गोवर्धन पूजा अर्चना की। संजय नगर, डिपो रोड, सरोजनी चौक, बैगा पारा, पचरीपारा, शीतला पारा, सिरसा चौक और दानीपारा में दीपों की रौशनी बिखरी। विधायक अजय चंद्राकर ने नगरवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है, माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से अपने जीवन को रोशन करें। दीपावली पर्व धर्म, सत्य व अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर और विधायक प्रतिनिधि भानु चंद्राकर ने नगर के विभिन्न वार्डों में माता गौरी और भोलेबाबा की पूजा-अर्चना कर नगर की समृद्धि और विकास की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!