Uncategorized

रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी द्वारा संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन

धमतरी-रोटरी क्लब लाभ धमतरी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में दोनों क्लबों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रक्तदान किया। बीसियों यूनिट रक्त एकत्र किया गया।इस अवसर पर आर के साहू, दिलीप मेहता, अमित जायसवाल, कवालजीत तलोजा, रजत लुंकड अभिषेक गोयल, अभिषेक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। रोटरी अध्यक्ष मनीष मित्तल ने भी रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। अर्पित जैन सुनील अग्रवाल ने जानकारी दी.इस पुनीत कार्य में इनर व्हील क्लब ऑफ धमतरी की वरिष्ठ सदस्याओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें शामिल हैं.जागृति दोषी, मनीषा साहा,रश्मि श्रीवास्तव, इला मेहता, पल्लवी जायसवाल, पायल गोयल,श्रुति अग्रवाल माला महावर, कृष्णा अग्रवाल , मितेश अग्रवाल पूनम मित्तल, ज्योति गोयल, प्रेजिडेंट श्रीमती सुधा अग्रवाल , तथा सेक्रेटरी श्रीमती नेहा लाठ, मनीषा साहा एवं बीजल मेहता उपस्थित रहे.क्लब अध्यक्षों ने कहा रक्तदान जीवनदान है। सेवा और सहयोग की इस भावना को बनाए रखते हुए हम आगे भी इसी प्रकार समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!