Uncategorized

चेंबर भवन में कार्यकारिणी बैठक संपन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान का शुभारंभ

अपर श्रम आयुक्त एस.एल.जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी समिति की बैठक चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में आयोजित हुई। तत्पश्चात् विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, लगभग 80 प्राप्त नये सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात
स्वीकृति प्रदान की गई, 12 सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, हेतु विचार विमर्श एवं अन्य विषय-अध्यक्ष महोदय की अनुमति से आदि विषयों पर चर्चा हुई। उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।
पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पठन चेम्बर कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा ने किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। रू. 2000 से अधिक के खर्चों एवं आय-व्यय की जानकारी चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने दी जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कार्यकारिणी समिति की बैठक में अपने उद्बोधन में विगत 75 दिनों के कार्यकाल में किये गये कार्यों एवं उपलब्धि की विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी, उन्होंने कहा कि चेंबर की कोशिशों का ही ये परिणाम है कि प्रदेश में एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) लागू हुआ, चेंबर ने अपनी भूमिका निभाते हुए व्यापारियों हेतु विभिन्न कार्यशाला आयोजित की जिससे व्यापारीगण लाभान्वित हुए । श्री थौरानी ने कहा कि चेम्बर हमेशा व्यापारिक हित में कार्य कर रहा है।आज बाजार में टेक्नोलाॅजी बहुत तेजी से बढ़ रही है, जिसकी जानकारियां हमें नहीं मिल पाती, चेम्बर द्वारा इस संबंध में संबंधित विभागों द्वारा कार्यशाला आयोजन करने जा रही है। चेम्बर के माध्यम से समितियां गठित कर विभिन्न विभागों के एक्सपर्ट से मिलकर जानकारी हासिल करेंगे। सरकार की सारी योजनायें चेम्बर की वेबसाईट पर मिलेगी।चेम्बर चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि चेम्बर में अनेक उतार-चढ़ाव आये। आज छत्तीसगढ़ चेम्बर भारतवर्ष का सबसे अधिक सदस्यों वाला चेम्बर है जिसके वर्तमान में 27 हजार से भी ज्यादा सदस्य है। उन्होंने वर्तमान पदाधिकारियो से अपील की कि व्यापारिक हित में कार्य करते हुए चेम्बर के माध्यम से व्यापारिक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्री जैन जीतेन्द्र बरलोटा ने वर्तमान अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकारिणी की बैठक बहुत महत्वपूर्ण होता है। कार्यकारिणी की बैठक में सुझाव भेजिये। वर्तमान में जिस प्रकार व्यापार बढ़ा है उस प्रकार से चेम्बर में भी परिवर्तन लाना होगा।श्री बरलोटा ने सुझाव दिये कि वर्तमान के हिसाब से चेम्बर भवन बहुत छोटा है, भविष्य में सर्वसुविधायुक्त चेम्बर भवन की आवश्यकता है। अभी सदस्यता शुल्क बहुत कम है, हमें सदस्यता शुल्क में वृ़िद्ध करनी चाहिये।
चेम्बर वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी ने जीएसटी से संबंधित जानकारी दी।भारत ठक्कर द्वारा चेम्बर की सदस्यता के लिये आनलाइन फार्म भरने संबंधी जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। साथ ही बताया गया कि चेम्बर की वेबसाइट के माध्यम से शासन से संबंधित नियम-कानूनों की अधिकृत जानकारी दी जायेगी। कार्यकारिणी समिति की बैठक के पश्चात, छत्तीसगढ़ शासन के अपर श्रम आयुक्त श्री एस.एल. जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। यह अभियान बाल श्रम के उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े ने अपने संबोधन में बाल श्रम से संबंधित कड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि बाल श्रम न केवल एक नैतिक अपराध है बल्कि यह भारतीय कानून के तहत एक गंभीर दंडनीय अपराध भी है। उन्होंने बाल श्रम कानूनों के उल्लंघन पर होने वाली सख्त कार्रवाइयों और जुर्माने के बारे में भी विस्तार से बताया, ताकि सभी लोग इसकी गंभीरता को समझ सकें।यह अभियान छत्तीसगढ़ में बाल श्रम को समाप्त करने और बच्चों को एक सुरक्षित और शिक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर, चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सभी व्यापारियों से भावुक अपील करते हुए उन्होंने व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे बाल श्रम को रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि उनके प्रतिष्ठानों या उनसे संबंधित किसी भी कार्य में बच्चों को काम पर न रखा जाए। उन्होंने समाज से इस कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास का आव्हान किया।प्रदेश के व्यापार उद्योग के हित में कार्य करने हेतु चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के पांचों संभागों में चेम्बर के कार्यकारी अध्यक्षों को प्रभारी नियुक्त किये हैं जिसमें रायपुर संभाग हेतु-जसप्रीत सिंह सलूजा, दुर्ग संभाग-विनय बजाज, बिलासपुर संभाग-कमल सोनी, सरगुजा संभाग-राजेश वासवानी, बस्तर संभाग हेतु विक्रम सिंहदेव को जिम्मेदारी दी गई है।चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी द्वारा महिला चेम्बर का गठन कर डाॅ. ईला गप्ता को महिला चेम्बर अघ्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने चेंबर के समर्पित कर्मचारी, श्री संजीव रावते के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनकी स्मृति में, सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चेंबर अध्यक्ष श्री थौरानी ने कहा कि संजीव रावत चेंबर के लिए एक कर्मठ और निष्ठावान कर्मचारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संस्था के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आकस्मिक निधन से चेंबर परिवार में गहरा दुख है। पदाधिकारियों ने उनकी सेवाओं और चेंबर के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक का संचालन चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने किया एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया द्वारा किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े, चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल, वाईस चेयरमेन चेतन तारवानी कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सलूजा, विनय बजाज, ललित जयसिंह, कमल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश रोहरा, प्रदेश मंत्री आलोक पाण्डेय, धमतरी इकाई अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, संरक्षक श्री रमेश दिवानी, कन्हैया कामरानी एवं रायपुर, तिल्दा, भिलाई, दुर्ग, भाटापारा, खरोरा, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, नवापारा, राजिम, राजनांदगांव, मनेन्द्रगढ़, बरमकेला, जांजगीर-चांपा, खरसिया, सक्ती, धमतरी, बालोद, दल्ली राजहरा, सरायपाली, महासमुंद, बसना सारंगढ़-बिलाईगढ़, कांकेर कोरबा, बेमेतरा, पूरे प्रदेश के इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, पूरे प्रदेश से उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापारिक औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि सहित लगभग 227 कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!