Uncategorized

कुरूद व बिरेझर पुलिस द्वारा द्वारा दो अवैध शराब विक्रेताओं पर की गई कार्यवाही

आरोपियों से 35 पौवा देशी मशाला शराब जप्त

थाना कुरूद को मुखबिर के सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा नारी पुराना शराब भट्ठी के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी प्रेमलाल सोनकर पिता जयराम सोनकर 35 वर्ष नारी बाजार चौक कुरुद के कब्जे से 20 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 2000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये जुमला कीमती 2300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरूद में धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है.चौकी बिरेझर को मुखबिर के सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा कचना जयस्तंभ चौक के पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर चौकी बिरेझर द्वारा शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी हीरालाल टंडन पिता मोती लाल टंडन 50 वर्ष कचना के कब्जे से 15 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1500 रूपये एवं बिक्री रकम 270 रूपये जुमला कीमती 1770 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध चौकी बिरेझर में धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद के सउनि. अजय बनारसी, सैनिक बोधन कंवर एवं चौकी बिरेझर से प्रआर.शेषनारायण पांडेय,आर.डेमन साहू,तोशन साहू, सैनिक गोवर्धन लहरे का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!