जन्मदिन पर मिन्नी परिवार ने स्कूल में किया शिक्षकों का सम्मान,बच्चो को बांटी सामग्री

शासकीय प्राथमिक उन्नयन शाला जोधापुर में संतोष मिन्नी द्वारा बर्थडे के उपलक्ष में सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर उपहार भेंट किया गया एवं बच्चों में टाई बेल्ट और टाफिया वितरित की गई. गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में जोधापुर स्कूल में सरस्वती पूजा कर सभी शिक्षकों को श्रीमती संतोष,विभा मिन्नी द्वारा 35 बच्चों को टाई बेल्ट और टाफिया बांटी गई और बच्चों को उनके भविष्य की उज्जवल कामना करते हुए उन्हें अच्छे से पढ़ाई एवं डिसिप्लिन होकर स्कूल आने के लिए कहा गया और बच्चों को शाकाहार बनने के लिए प्रेरित किया गया इसमें से आधे से अधिक बच्चे शाकाहारी हुए और कुछ ने नहीं खाने का वादा किया.संतोष मिन्नी ने कहा हमारा सबसे पहला गुरु माता-पिता उसके बाद शिक्षक होते हैं. गुरु के बिना ज्ञान नहीं ज्ञान के बिना हम अज्ञानी है इसलिए गुरु का आदर और एवं सम्मान हमेशा ही करना चाहिए इस मौके पर स्कूल के प्रधान पाठक का मदन मोहन दास एवं स्कूल की सभी टीचर स्टाफ आंगनबाड़ी की सभी टीचर बच्चे मौजूद थे.
