Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ कुरुद में प्रखर प्रज्ञा व सजल श्रद्धा की स्थापना


धमतरी। गायत्री परिवार कुरुद के भावना शील परिजनों द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा, सम्मान, विश्वास और समर्पण के साथ हजारों परिजनों की उपस्थिति में अपने सदगुरु आचार्य श्रीराम शर्मा के स्वरूप प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रध्दा का गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विधिवत स्थापना किया गया। वरिष्ठ आचार्य बंशीलाल यदु ने बताया कि गुरु व्यक्ति नहीं एक शक्ति है जो अपने शिष्य के जीवन के अज्ञानता रुपी अंधकार को हटाकर उसके जीवन में प्रकाश रुपीखुशहाली लाने अनुदान के रूप में अपने तप का एक अंश प्रदान करता है। आचार्य द्वारा शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ दश स्नान कराकर शांतिकुंज के पांच देव कन्याओं द्वारा विधिवत पूजन कराकर जीवंत स्वरूप प्रदान किया। जो हमें मनवांछित फल प्रदान करता है। साथ में चार सौ नग हस्त लिखित गायत्री मंत्र पुस्तिका भी स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि अपने सदगुरु के प्रति श्रद्धा और विश्वास मानव जीवन को सफल बनाने के साथ न ई ऊंचाईयों को प्रदान करता है। आमंत्रित वरिष्ठ गुरुजनों एवं परिजनों को श्री फ़ल एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। सभी परिजनों के लिए भोजन महाप्रसादी की व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिजन शांतिलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी श्रीमती साधना देवांगन ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती साधना देवांगन, बंशीलाल यदु ब्लाक समन्वयक, चेतन साहू, वरिष्ठ परिजन सूरज लांबा, कार्तिक राम साहू, शत्रुघ्न साहू, नंदकुमार साहू, टेकराम साहू, गोविंद साहू, देव सींग साहू, संतोष साहू,तातूराम धीवर, कृष्ण कुमार साहू,मौजी राम साहू, गोविंद चन्द्राकर,नरसिंग साहू, धनेश्वर दीवान आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!