Uncategorized

यज्ञ, संस्कार और आध्यात्मिक कार्यक्रम लोगों को सही दिशा प्रदान करती हैं : रंजना साहू


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन धमतरी शहर के सोरिद कॉलोनी काली मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, पावन प्रज्ञा पुराण एवं संस्कार महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ, प्रवचन एवं विभिन्न संस्कार विधियों में सहभागिता निभाई। रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपरा के संवाहक हैं, आज के समय में जब समाज विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में यज्ञ, संस्कार और आध्यात्मिक कार्यक्रम लोगों को सही दिशा प्रदान करते हैं, नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रितेश नेताम, पूर्व पार्षद राम खिलावन कंवर सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!