Uncategorized

कुरुद के कांवरियो ने किया बाबा बैधनाथ व बाबा बासुकीनाथ मे जलार्पन

सावन महोत्सव में वन्देमातरम संस्था द्वारा रजत जयंती 25 वाँ वर्ष मे कुरूद के 250 काँवरियों ने बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ मे जलार्पन किए.अनवरत यात्रा बोल बम सेवा समिति के सभी काँवरिया सदस्यगण पवित्र पहले सोमवार को शाम तक अलग अलग टोलियों मे सुल्तानगंज गंगा नदी से जल लेकर 105 किमी.पदयात्रा कर 17 जुलाई को पंडा महाराज जय कृष्ण झा के निवास में संकल्प काँवरिया साथीगण भगवान बैधनाथ में जल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया. काँवरिये साथीगण गुरूवार को बाबा बैद्यनाथ जी मे जलार्पन कर बाबा बासुकीनाथ जी में जलार्पन कर अपने अपने परिवार के कल्याण हेतु, नगर-क्षेत्र और प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि के लिए कामना किए. इस पुण्य अवसर पर भानु चंद्राकर ने सभी काँवरिया साथियों, संस्था द्वारा अविस्मरणीय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!