Uncategorized

दिव्यांग किसी समाज से अलग नहीं है अपितु हमारे समाज का ही एक अविभाज्य अंग है-लोकेश कावाड़िया

दिव्यांग ओम प्रकाश सोनकर चमकारी में अपनी चित्रकला प्रतिभा का प्रदर्शन कर धमतरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दे रहे है संदेश

निगम धमतरी के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित पेंट द सिटी चमकारी वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में हमर धमतरी हमर गौठान थीम पर दिव्यांग ओम प्रकाश सोनकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है.दिव्यागों के लिए कुछ भी इतना आसान नहीं होता , मूर्तिकार एवं चित्रकार ओम सोनकर के वॉल पेंटिंग का तीसरा दिन है आज लगभग पेंटिंग कंप्लीट होने को आया है ,दिव्यांग होकर भी 3 दिन लगातार खड़े होकर वॉल पेंटिंग कर रहे बिलाई माता मंदिर के बाहर नारियल बेचने का कार्य करते है धमतरी को सजाने संवारने में अपना योगदान देकर स्वच्छता के प्रति लोगों को पेंटिंग के माध्यम से जागरूक कर रहे है जिला प्रशासन एवं नगर पालिका
चमकारी वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिव्यांग कलाकार ओम प्रकाश सोनकर द्वारा हमर स्वच्छ धमतरी हमर स्वच्छ गौठान विषय को चुनकर स्वच्छता के महत्व एवं प्लास्टिक के दुष्परिणाम को अपने चित्र के माध्यम से दीवार पर उकेरा है कलाकार ओम सोनकर ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम को बड़े बड़े कलाकारों के साथ उसे भी प्रतियोंगिता में अपने कला के प्रदर्शन का मौका देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पॉलिथीन को कूड़े कचरे में फेंकने के कारण जानवर निगल जा रहे हैं और जिसे बीमार होकर उनकी मौत भी हो रही है जिसे रोकने एवं नष्ट करने के लिए नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें हमे भी सहभागिता देनी चाहिए अपने नगर एवं वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कला प्रशिक्षिका जानकी गुप्ता ने कहा कि यदि किसी दिव्यांग व्यक्ति में कोई प्रतिभा है तो उसे निकालने का हर संभव प्रयास करना चाहिए उसकी हर खूबी को समाज के सामने लाना चाहिए उसे भी उसके अंदर दबी हुई प्रतिभाओं कार्य क्षमताओं और खूबियों से वाकिफ करवाना चाहिए दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने कहा कि परिवार जनों को समाज को यानी हम सभी को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना चाहिए कि दिव्यांग व्यक्ति किसी समाज से अलग नहीं है अपितु हमारे समाज का ही एक अविभाज्य अंग है उसे समाज के द्वारा यानी हम सभी के द्वारा हमेशा यह अहसास करवाती रहना चाहिए कि हर व्यक्ति की तरह हर कार्य में उसकी भी उतनी ही सहभागिता है और वह भी इस समाज राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में सहायक है और वह भी इस समाज राज्य एवं राष्ट्र का महत्वपूर्ण अंग है उन्होंने प्रतियोगिता में दिव्यांग जनो की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम का सराहनीय कार्य बताया है ।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!