Uncategorized

अवैध गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,1 लाख से अधिक की जब्ती

थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बोरी के माध्यम से मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से परिवहन कर रहा है।
की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई।मुखबिर के बताये हुलिये के आधार पर थाना सिहावा की टीम द्वारा फॉरेस्ट नाका, मेनरोड ग्राम सांकरा के समीप नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र कुमार साहू पिता जोहत राम 60 वर्ष,निवासी महावीर पारा, सांकरा, जिला धमतरी है. जिससे अवैध मादक पदार्थ गांजा 6.120 किलोग्राम कीमती लगभग 60,000 रूपये, मोटरसायकल 1 नगअनुमानित कीमत 40,000 रूपये, मोबाइल फोन-की-पैड प्रकार, 1 नग अनुमानित कीमत 1,000 रूपये,नगद राशि 150 रुपये,कुल जब्ती 1,01,150 रुपये बरामद किया गया है.उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 45/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गंभीर अपराध के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!