Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस का स्मरण कराता है-ओंकार साहू

एकलव्य परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधायक ओंकार साहू एकलव्य परिसर में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों के साथ वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।विधायक ओंकार साहू ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा यह दिन हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस का स्मरण कराता है। आइए, हम सब मिलकर भारत की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्प लें और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दें।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति के इस पर्व को मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!