Uncategorized

भखारा भठेली नगर पंचायत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

भखारा भठेली नगर पंचायत में राष्ट्रीय खेल दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

भखारा भठेली नगर पंचायत में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, खेलप्रेमियों एवं नागरिकों,जनप्रतिनिधियों पार्षद गणों को खेल भावना, अनुशासन और नशामुक्त समाज के संकल्प की शपथ दिलाई गई।मुख्य नगर पंचायत अधिकारी संतोष विश्वकर्मा एवं उपाध्यक्ष विष्णु साहू ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर शपथ दिलाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने खेलों से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया।समारोह में यह संकल्प लिया गया कि खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, भाईचारा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत किया जाएगा। इस शपथ कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद गण डूमेंद्र गैंगबेल,छवि निर्मलकर, हितेंद्र साहू, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा सहित स्वच्छता समूह दीदी एवं कर्मचारी गण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!