Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में प्राकृतिक आपदाओं पर जताई चिंता – डीपेन्द्र साहू

मन की बात में मोदी जी ने सौर ऊर्जा, स्वच्छता अभियान व खेलो पर दिया जोर - राजेन्द्र लुंकड़

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सुना गया मोदी की मन की बात का 125 वां एपिसोड

धमतरी। सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में मोदी की मन की बात कार्यक्रम का यह 125 वां एपिसोड सुना गया । इस दौरान राजेन्द्र लुंकड़, शेखर सिन्हा, महावीर सिन्हा, ललित माणिक, डीपेन्द्र साहू, सोनू राम साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो क्रार्यक्रम मन की बात के जरिए देश की जनता को संबोधित किया। भाजपा नेता डीपेन्द्र साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस मानसून के मौसम में प्राकृतिक आपदाएं देश की परीक्षा ले रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में हमने बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही देखी है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनका दर्द हम सबका दर्द है। पीएम मोदी ने कहा कि जब भी संकट आया है, हमारे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों व अन्य सुरक्षाल बलों ने लोगों को बचाने के लिए दिन रात काम किया। उन्होंने खेलों पर भी बात की और कहा, पुलवामा में पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ. अब देश बदल रहा है. यह मैच रॉयल प्रीमियर लीग का एक भाग है, जिसमें राज्य की अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दूसरा आयोजन जिसने ध्यान खींचा, वह था देश का पहला ‘खेलो इंडिया वाटर स्पोट्र्स फेस्टिवलÓ और वह भी श्रीनगर की डल झील में आयोजित हुआ. पूरे भारत से 800 से अधिक एथलीटों ने इसमें भाग लिया. महिला एथलीट भी पीछे नहीं रहीं, उनकी भागीदारी पुरुषों के लगभग बराबर थी. वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र लुंकड़ ने बताया कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश पर सूर्यदेव की इतनी कृपा है, तो क्यों न उनकी दी हुई उस ऊर्जा का पूरा उपयोग करें. आज देश के कई राज्यों में सैकड़ों सोलर राइस मिल लग चुकी हैं. इनसे किसानों की आय के साथ ही उनके चेहरे की रौनक भी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, सितंबर में हम हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाएंगे. इस दैरान हम ‘ऑपरेशन पोलोÓ में शामिल सभी वीरों के साहस को याद करते हैं। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान भी पर बात की और कहा, इन खुशियों के बीच आप सभी स्वच्छता पर जोर देते रहें, क्योंकि जहां स्वच्छता है वहां त्योहारों का आनंद भी और बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!