छत्तीसगढ़

डॉक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग न करें – टी.एस. सिंहदेव…

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने पत्रकार-वार्ता में कहा कि राज्य में कंजक्टिवाइटिस के निदान के लिए पर्याप्त मात्रा में आई ड्राप्स और दवाईयां हैं।

चिंता वाली कोई बात नहीं है, उन्होंने लोगों से डाक्टरी सलाह के बिना स्टेरायडयुक्त एंटीबायोटिक का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस के बारे में सभी जिलों में सेंसिटाइज किया जा रहा है।

स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में इससे बचाव और रोकथाम के लिए जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!