Uncategorized

केमिस्टो ने ली नशापान करने वालो को नशीली दवाएं नहीं देने की शपथ

धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन


धमतरी। औषधि विक्रेता संघ द्वारा समय-समय पर जिले के सभी जोन में कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है।इस बार पूरे जिले भर के केमिस्ट के लिए धमतरी के केमिस्ट भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नशे और बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए जीवन रक्षक दवाइयां का उपयोग ड्रग पेडलर इसका गलत इस्तेमाल कर क्राइम को अंजाम देते हैं इसके लिए केमिस्ट साथियों को आगाह किया गया कि आप संदिग्ध व्यक्तियों को कफ सिरप पेन किलर दवाइयां का इस्तेमाल कर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके लिए किसी मरीज या ग्राहक को बिना पर्ची के दवाई नहीं बचने की सलाह दी गई और अपना व्यापार सतर्कता से करने को कहा गया। नारकोटिक दवाइयां का रिकॉर्ड रखकर विभाग को अवगत कराना। साफ सुथरा और सुरक्षित व्यवसाय करने की हिदायत दी गई। एवं सभी केमिस्टों को शपथ दिलाई गई कि वह अपने मेडिकल से नशा करने वाले व्यक्तियों को दवाई ना दें। नशे के खिलाफ समाज में जन जागरूकता लाने एवं छोटे बच्चों को दवाई लेने आने पर नहीं देने की सलाह दी गई।इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश साहू सचिव सतराम वासानी कोषाध्यक्ष नीरज किरण संरक्षक मनीष चंद्राकर संयोजक तेजपाल जैन बलराज खंडेलवाल गोविंद गांधी दिनेश डे दिनेश पंजवानी पुरुषोत्तम वासानी अशोक खटवानी प्रकाश वासानी विजय ददलानी डॉ गजेंद्र साहू रेवती रमण तिवारी उत्तम सिन्हा विक्की रामराखियानी डॉ रामायण साहू मनीष साहू नितेश हिरवानी वैभव मेहता विवेक संघवी चंद्रदीप सिंह नीरज नाहर मितेश नाहर नगरी जोन अध्यक्ष रिखाब जैन तोरण बनपेला प्रदीप जैन कौशल गंजीर रुद्री ग्रामीण जोन अध्यक्ष राकेश साहू डॉक्टर रोशन साहू रूपेश साहू निखिल चंद्राकर भीषम साहू डाल्टन साहू मनोज साहू नागेंद्र साहू दिलेश्वर साहू केवल साहू कुरूद जोन अध्यक्ष नवीन साहू पंकज चंद्राकर नेमीचंद बेस लालचंद बजाज आत्माराम देवांगन।भखारा जोन अध्यक्ष घणाराम साहू गोपी साहू विवेक साहू उमाशंकर साहू घनश्याम साहू राँवा उप जोन अध्यक्ष धर्मेंद्र केसरवानी हरीश साहू तिलक राम सिंहा टिकेश्वर सिंहा मेघा मगरलोड जॉन से भूपेंद्र साहू डॉक्टर वेद सिन्हा मिश्रीलाल बेस आदि एवं जिले के केमिस्ट बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!